PHOTOS: फ्रांस, जर्मनी में बाढ़ के कारण पेरिस संग्रहालय अलर्ट पर

Friday, Jun 03, 2016 - 02:05 PM (IST)

पेरिस: जर्मनी और फ्रांस में आई बाढ़ में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई और इसके चलते हजारों लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है । इसके अलावा पेरिस के लौवर संग्रहालय ने घोषणा की है कि वह कलाकृतियों को बाढ़ की पहुंच से दूर ले जाएगा। विश्व के सबसे मशहूर संग्रहालयों में से एक लौवर संग्रहाल ने कहा है कि वह अपने भूतल से कलाकृतियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएगा क्योंकि कई दिनों की मूसलधार बारिश के कारण निकटवर्ती नदी उफान पर है । विनाशकारी बाढ़ से दक्षिणी जर्मनी के कुछ शहर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दोनों देशों में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक वर्षा की चेतावनी दी है। 

Advertising