ISIS से जुड़े फ्रांस चाकू हमले के तार, हमलावर के घर से मिले सबूत

Tuesday, Oct 08, 2019 - 11:07 AM (IST)

पेरिसः फ्रांस में 4 पुलिसकर्मियों की हत्या के  आरोपी हमलावर के तार ISIS से जुड़े हैं।  पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति के घर से एक पेन ड्राइव बरामद किया है जिसमें आतंकवादी संगठन इस्लामिक संगठन (ISIS) की प्रचार समाग्री है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को बताया कि हमलावर माइकल हारपॉन (45) के घर से बरामद पेन ड्राइन में ISIS  की प्रचार समाग्री, उसके सहयोगी ली पारिसिएन का निजी डेटा और ISIS की कई वीडियो क्लिप्स हैं।

 

पुलिस की गोलीबारी में मारे गए हमलावर ने कुछ समय पहले इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। सात जनवरी 2015 को शार्ली ऐब्डो हमले, जिसमें फ्रास के पेरिस में व्यंग्य पत्रिका शार्ली ऐब्डो के दफ़्तर पर दो हमलावरों ने हमला करके 12 लोगों की हत्या कर दी थी, समेत कई घटनाओं को लेकर हारपॉन की कट्टरपंथी सोच की भनक लगी थी। इसके बारे में हालांकि औचारिक रुप से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। उल्लेखनीय है कि पेरिस में पुलिस मुख्यालय के सामने एक व्यक्ति ने गुरुवार को चाकू से हमला कर चार पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था।

 

हमला मशहूर पर्यटन स्थल नोटरे डैम कैथेड्रैल के पास हुआ था। मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। हमलावर पुलिस मुख्यालय में ही कार्यरत था। हमलावर पुलिस के हमले में मारा गया। मीडिया रिपोटरं के मुताबिक हमलावर पिछले 20 साल से पेरिस पुलिस में खुफिया विभाग में प्रशासनिक काम कर रहा था। उसने दो लोगों का गला आफिस के भीतर ही रेत दिया जबकि एक ही हत्या उसने सीढि़यों पर की। चौथे व्यक्ति की हत्या उसने पुलिस मुख्यालय के बाहरी परिसर में की थी।  

Tanuja

Advertising