पेरिस हमलों के बाद हथियारों से भरी लावारिस काली कार बरामद

Monday, Nov 16, 2015 - 12:35 PM (IST)

पेरिस:पेरिस हमलों में प्रयोग किए गए AK47 जैसे कई हथियार राजधानी के एक पूर्वी उपनगर में सड़क पर खड़ी लावारिस कार से बरामद हुए है। बता दें चश्मदीदों ने आज कहा कि शुक्रवार रात को हमलावरों ने मांट्रिल में मिली इस कार का प्रयोग कई जगहों पर हमला करने के लिए किया था। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर काली लियोन कार में सवार थे। 

जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने पूर्वी पेरिस के एक पिज्जा दुकान पर हमला करने के बाद , एक रेस्तरां में गोलीबारी कर करीब 19 लोगों को मार दिया और फिर पेरिस के एक कंसर्ट हॉल में गोलीबारी कर 89 लोगों को मार दिया । पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने AK47 हथियारों से गोली चलाई थी।

Advertising