शैतान पांडा ने किया एेसा काम, सोशल मीडिया पर वीडियो से मचा धमाल
Wednesday, Sep 12, 2018 - 12:33 PM (IST)
लंदनः दार्शनिकों, विचारकों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। इन दिनों इसी सोच से जुडे एक शैतान पांडा के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रखी है इस वीडियो में पांडा एक झूले पर चढ़ने की कोशिश करता हुए देखा जा रहा है। पांडा लगातार असफल होने के बावजूद झूले पर चढ़ने का प्रयास करना बंद नहीं करता है, यह बात लोगों का ध्यान खींच रही है। हालांकि, इस वीडियो को ट्वीट करने वाले पॉल ब्रोंक नाम के यूजर ने कैप्शन में इसे बुरे दिन से जोड़कर उदाहरण दिया है। इस वीडियो को 4 सितंबर को ट्वीट किया गया था, और अब तक इसे अढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Just in case you're having a bad day, here's a panda trying to get in a hammock. pic.twitter.com/yftjYnfHZr
— Paul Bronks (@BoringEnormous) September 4, 2018
करीब साढ़े 13 हजार ज्यादा लोग ने इसे लाइक व साढ़े पांच हजार से ज्यादा लोग इस पर रीट्वीट कर चुके थे। इतनी कम अवधि में भारी तादाद में लोगों के द्वारा पांडा के इस वीडियो को देखा जाना बताता है कि यह देखने में भले ही मामूली और मनोरंजन के लिहाज से मजेदार वीडियो लगे लेकिन सबक देता है कि जीवन में कितनी ही बार कठिनाइयों के चलते गिरना क्यों न पड़े लेकिन ऊपर उठने के लिए प्रयास थमना नहीं चाहिए। यह बात सफलता का मूल मंत्र साबित हो सकती है। न जाने कितने की