अरेंज मैरिज से बचने के लिए PAK लड़की का अनोखा बोर्ड गेम

Saturday, Aug 26, 2017 - 06:27 PM (IST)

इस्लामाबाद: शादी हर एक लड़की का सपना होता है,लेकिन पाकिस्तानी लड़की ने अरेंज मैरिज का विरोध करने का अनोखा तरीका ढूंढ निकाला।
पाकिस्तान की नाशरा बालागामवाला(24)ने अरेंज मैरिज का विरोध करते हुए 'अरेंज' नाम का एक बोर्ड गेम बना डाला जिसे खेलकर कोई भी अरेंज मैरिज से बच सकता है। देखते ही देखते कुछ ही हफ्तों में यह गेम काफी फेमस हो गया। जानकारी मुताबिक, पाक की रहने वाली नाशरा जब न्यूयॉर्क में पढ़ाई खत्म कर घर लौटी तो घर वाले उसकी मैरिज की बात करने लगे। ये बात सुन नाशरा अमरीका वापस चली गईं।
नाशरा को अरेंज मैरिज करना पसंद नहीं थी। उसके मुताबिक वह अपनी जिंदगी उस शख्स के साथ नहीं गुजारना चाहती थी जिसे वह सिर्फ कुछ ही हफ्ते से जानती हो।उसे ये पसंद नहीं था कि उसका पति उसकी संपत्ति, सोशल स्टेटस और बाहरी दिखावे को देखकर चुना जाए। 
फिर उसने अरेंज मैरिज से बचने के लिए एक बोर्ड गेम बनाया। यह बात नाशरा ने जब पैरेंट्स को बताई तो उन्होंने अरेंज मैरिज की जिद छोड़ दी। नाशरा ने बताया कि जब मैं दोबारा न्यूयॉर्क से पाकिस्तान वापस आने वाली थी, तभी मेरे दिमाग में एक आइडिया आया। फिर मैंने एेसा मजेदार गेम बनाया, ताकि लोगों की अरेंज मैरिज वाली मानसिकता बदले। इसमें कुछ दोस्तों ने मेरी मदद की। जिनकी घर वालों ने जबरदस्ती अरेंज कमैरिज कर दी थी। इसलिए मैंने खुद को अरेंज मैरिज के जाल से निकाला। अब लड़कियां नाशरा को मैसेज कर गेम बनाने के लिए थैंक्यू बोल रही हैं। नाशरा को 17 दिनों में करीब 3 लाख 84 हजार रु. का ऑर्डर मिल चुका है। 
ऐसे खेलते हैं गेम को : यह गेम शतरंज की तरह है। जिसमें खेलने वाले को मैचमेकर से बचना होता है। जो एक तरह से दूल्हे होते हैं। जिसे दूसरा प्लयेर मूव करता है, जिसका नाम रिश्ता आंटी है। अगर उनसे नहीं बचते हो तो रिश्ता आंटी किसी एक से शादी करा देंगी।

Advertising