पाकिस्तान की किताबों में पढ़ाया जा रहा जोधा मतलब ऐश्वर्या, अनारकली मतलब..!(Pics)

Friday, Oct 09, 2015 - 05:11 PM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान की हिस्ट्री की किताब में बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस का नाम दर्ज हो चुका हैं। इनमें एक हैं- ऐश्वर्या राय बच्चन और दूसरी बीना राय। दरअसल, कराची के सरकारी स्कूलों में 7वीं-8वीं क्लास की हिस्ट्री बुक्स में बादशाह अकबर और जहांगीर से जुड़े चैप्टर हैं, जिनमें जोधा के साथ अनारकली का भी जिक्र है। जहां-जहां यह जिक्र आता है, वहां-वहां ऐश्वर्या के साथ बीना भी नजर आ रही हैं। 

इतना ही नहीं किताब में बच्चों से ऐश्वर्या और बीना से जुड़े अजीब सवाल भी पूछे गए है। जैसे कि:-

- क्या अकबर की जोधा ऐश्वर्या जैसी ही दिखती थीं? 
- क्या आप लोगों ने जोधा-अकबर फिल्म देखी है?
- अनारकली का मतलब अनार की कली

बता दें कि बादशाह अकबर की लव स्टोरी पर 2008 में आई फिल्म ‘जोधा-अकबर’ में ऐश्वर्या राय जोधा बनी थीं। ऐसे ही, अकबर के बेटे जहांगीर की लव स्टोरी पर 1953 में बनी फिल्म ‘अनारकली’ में बीना राय ने अनारकली का किरदार निभाया था। हैरानी की बात यह है कि यहां के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने भी इन किताबों को मंजूरी दे रखी है, लेकिन बच्चों के माता-पिता को इस पर सख्त ऐतराज है।
 

Advertising