पाकिस्तान में ईशनिंदा मामले में रिहा युवक की पुलिसकर्मी ने कर दी हत्या

Sunday, Jul 04, 2021 - 11:27 AM (IST)

इस्लामाबादः  पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में से बरी युवक  की एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पाक के कानून में ईशनिंदा के दोषी को मृत्युदंड का प्रावधान है। ईशनिंदा के आरोप में चार साल तक जेल में बंद रहने के बाद इस युवक मुहम्मद वकास को लाहौर हाई कोर्ट ने रिहा कर दिया था लेकिन 21 वर्षीय पुलिसकर्मी ने उसकी जान ले ली। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार  ईशनिंदा के आरोपी मुहम्मद वकास  पर अदालत में 2016 से मुकदमा चल रहा था। 2020 में लाहौर हाई कोर्ट ने वकास को दोष मुक्त कर दिया। आमतौर पर ईशनिंदा के आरोपितों को जान का खतरा बना रहता है, इसीलिये वकास भी जेल से छूटने के बाद एक साल तक अपने घर नहीं पहुंचा। कुछ हफ्ते पहले ही वह अपने घर आया था कि पुलिसकर्मी ने सादिकाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी।

 

ज्ञात हो कि पाकिस्तान में ईशनिंदा के कड़े कानूनों के खिलाफ मानवाधिकार संगठनों   द्वारा भी आवाज उठाई जा रही है। इन कानून का अल्पसंख्यकों को फंसाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कट्टरपंथी ईशनिंदा के आरोपी को खुद ही मारने के लिए आमादा हो जाते हैं। 2020 में ऐसे ही पाकिस्तान मूल के अमेरिकी नागरिक ताहिर नसीम की पेशावर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस पर ईशनिंदा का आरोप था।

 

Tanuja

Advertising