भारवंशी पाकिस्तानी संगीतकार वजाहत अत्रे का निधन

Sunday, May 28, 2017 - 01:51 PM (IST)

लाहौरः  भारत में जन्मे पाकिस्तान के प्रसिद्ध संगीतकार वजाहत अत्रे का शुक्रवार को यहां जिन्ना अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 साल के थे। 200 से अधिक फिल्मों में संगीत देने वाले वजाहत को कुछ दिनों पहले पक्षाघात हुआ था। वह हृदय संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित थे। उनका शव शनिवार को मियां साहिब कब्रिस्तान में दफना दिया गया। वजाहत अत्रे का जन्म 1945 में पुन (गुजरात, भारत) में हुआ था।

विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान जाकर बस गया। वह प्रसिद्ध संगीतकार रशीद अत्रे के बेटे थे। वजाहत ने करीब 3,000 फिल्मी और गैर फिल्मों गानों को संगीत दिया है। उनके खाते में 'वागदी नदी दा पानी' 'वे इक तेरा प्यार मैनू मिलया' और 'आंदा तेरा लाई रेशमी रूमाल' जैसे बहुत से लोकप्रिय फिल्मी गाने भी हैं।नूर जहां, हुमेरा चन्ना, सायरा नसीम, शबनम मजीद, साइमा मुमताज और अजरा जहां जैसे कई प्रतिष्ठित गायकों के साथ वह काम कर चुके थे।

Advertising