बुर्के में मस्जिद से बच्चे का अपहरण, कुकर्म के बाद हत्या

Thursday, Jun 15, 2017 - 11:18 AM (IST)

अबू धाबीः अबू धाबी में एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने 11 साल के बच्चे को मस्जिद से अगवा किया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर हत्या कर दी। यह घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडया में इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।  अबू धाबी पुलिस के मुताबिक, 11 साल का अजान माजिद जंजुआ मस्जिद में नमाज अदा करने गया था।

यहां पर एक पाकिस्तानी युवक ने बुर्का पहनकर उसे अगवा कर लिया और अप्राकृतिक कृत्य के बाद उसका मर्डर कर दिया।  बच्चे का शव आरोपी के घर की छत पर से बरामद किया गया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।  बताया जा रहा है कि इस पाकिस्तानी ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है।  आरोपी बच्चे के परिवार का परिचित था।
 

Advertising