पाकिस्तानी दूल्हे ने शादी में अनोखे अंदाज में एंट्री कर मचा दी सनसनी, वीडियो वायरल

Tuesday, Jan 30, 2018 - 05:07 PM (IST)

इस्लामाबाद: लोग शादी के अवसरों पर अक्सर एेसा कुछ करना चाहते हैं जिससे वो लम्हा जिंदगी भर का एक यादगार पल बनकर रह जाए। एेसा ही किया एक पाकिस्तानी दूल्हे ने जिसने अनोखे अंदाज में शादी में एंट्री लेकर सनसनी फैला दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  इस दूल्हे ने अपनी शादी में WWE चैंपियन 'अंडरटेकर' के अंदाज में एंट्री की।

लोग बारात के साथ दूल्हे का इंतजार कर रहे थे तभी सिर पर काली टोपी पहने और काले ड्रेस में एक शख्स ने बड़े ही नाज़ नखरे और एक अलग ही अंदाज़ में एंट्री मारी। सभी इस शख्स को देखकर हैरानी में थे, लेकिन उनकी हैरत तब और बढ़ गई जब उन्हें ये अंदाज़ा हुआ कि ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि दूल्हा है।

वीडियो में दूल्हे की एंट्री का सारा सीन कैद है। दूल्हे ने बिल्कुल अंडरटेकर के अंदाज और स्टाइल में धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए एंट्री ली। खास बात ये है कि पाकिस्तान में इस अंदाज़ में दूल्हे की एंट्री कोई नई बात नहीं है, बल्कि इससे पहले भी एक शख्स ने शादी में WWE खिलाड़ी 'ट्रिपल एच' के अंदाज में एंट्री मारकर सनसनी मचा दी थी।
 

Advertising