पाक सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन बलूच आर्मी के 9 सदस्य किए ढेर

Sunday, Nov 27, 2022 - 11:09 AM (IST)

 पेशावरः पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन बलूच रिपब्लिकन आर्मी के नौ सदस्यों को देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मार गिराया। पाकिस्तानी फौज की मीडिया इकाई ने शनिवार को बताया कि अभियान में संगठन के तीन सदस्य जख्मी हुए हैं जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अंतर सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत के कहलू जिले में सुरक्षा बलों ने छापेमारी की थी।

 

उसके मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि इलाके में प्रतिबंधित संगठन के सदस्य छुपे हुए हैं। उन्होंने कहा, “ ये आतंकवादी फिरौती के लिए अपहरण, रंगदारी गिरोह चलाने और इलाके में सुरक्षा बलों पर हमले में भी शामिल थे।”  

Tanuja

Advertising