पाकिस्तानी कपल ने अपने बच्चे का नाम रखा ''बॉर्डर'', वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Monday, Dec 06, 2021 - 12:55 PM (IST)

पाकिस्तान: एक पाकिस्तानी कपल ने अपने नवजात बेटे का बेहद दिलचस्प नाम रखा जो इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, इस कपल ने अपने नवजात बच्चे का नाम 'बॉर्डर' रखा है, क्योंकि यह कपल  करीब 70 दिनों से अटारी बॉर्डर फंसा हुआ जिसके बाद दंपत्ति ने इस बच्चे का नाम 'बॉर्डर' रखन पसंद किया।  
 

पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले के रहने वाले निंबू बाई और बलम राम और अन्य 97 पाकिस्तानी नागरिकों के साथ बॉर्डर पर रह रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जब 2 दिसंबर को निंबू बाई को प्रसव पीड़ा हुई, तो पड़ोसी पंजाब के गांवों की कई महिलाएं उसके बच्चे को जन्म देने में मदद करने के लिए बॉर्डर पर पहुंचीं। 
 

पति ने कहा कि वह और पाकिस्तान के अन्य नागरिक आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण भारत की तीर्थ यात्रा के बाद घर नहीं लौट सके। 97 नागरिकों में से 47 बच्चे हैं। उनमें से 6 भारत में पैदा हुए थे और एक वर्ष से कम उम्र के हैं।

 
 

Anu Malhotra

Advertising