पाकिस्तान भी करेगा बड़े नोट बंद!

Friday, Nov 11, 2016 - 09:17 PM (IST)

इस्लामाबाद : बड़े नोटों को अमान्य करने के भारत का उदाहरण देते हुए एक पाकिस्तानी सांसद ने कालेधन एवं भ्रष्टाचार से लडऩे के लिए सरकार से 1000 और 5000 रपये के नोट अमान्य करने की मांग करते हुए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया है। विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सांसद उस्मान सैफुल्ला खान ने वित्त से जुड़ी स्थाई समिति को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े नोटों से धनशोधन एवं भ्रष्टाचार की आशंका उत्पन्न होती है। 

भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दुनियाभर में एेसे नोटों को हतोत्साहित किया जा रहा है। भारत ने कालेधन, जाली नोटों एवं भ्रष्टाचार पर एक बड़ा आघात करते हुए 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों का चलन बंद कर दिया है। खान ने कहा कि नोटों को वापस लेने का मुद्दा वित्त मंत्रालय एवं सेंट्रल बैंक को हाथ में लेना चाहिए। 

Advertising