पाकिस्तान: वेयरहाउस की इमारत ध्वस्त, 10 लोगों की मौत

Wednesday, Mar 28, 2018 - 11:35 PM (IST)

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बुधवार को वेयरहाउस की एक इमारत ध्वस्त होने से छह महिलाओं सहित कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि सुक्कुर शहर के रोहरी इलाके में स्थित वेयर हाउस की इमारत की छत पर खजूर बनाने का काम चल रहा था। अचानक भट्टी में धमाका हुआ और इमारत ध्वस्त हो गई। मरने वालों में दो बच्चियां, छह महिलाएं शामिल हैं। घायलों में किशोर और महिलाएं भी हैं। सुक्कुर के उपायुक्त रहीम बक्श मैतलो ने बताया कि इमारत जब ध्वस्त हुई तब वहां करीब 40 लोग काम कर रहे थे। उन्होंने बताया'' बचाव अभियान जारी है। कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।"    

Punjab Kesari

Advertising