पाकिस्तान के बलूचिस्तान में  ग्रेनेड हमला, 2 लोग घायल

Wednesday, Aug 31, 2022 - 05:03 PM (IST)

पेशावरः  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार रात ग्रेनेड हमले में कम से कम दो लोग घायल हो गए। डान ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह हमला खुजदार के खंड लिंक रोड पर हुआ जहां अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर हथगोला फेंका जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा, यह एक ग्रेनेड हमला था जो कार के पास फटा, जिसके कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले, उसी दिन, क्वेटा-कराची राजमार्ग पर एक और हमला हुआ था, हालांकि, उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

 

 इससे पहले 8 अगस्त को पश्तूनाबाद इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी में दो लोगों की हत्या कर दी थी और चार अन्य को घायल कर दिया था। न केवल स्थानीय नागरिक बल्कि पुलिस अधिकारी भी आतंकी संगठन के निशाने पर थे। 7 अगस्त को क्वेटा के हजार गंजी इलाके में रविवार को रिमोट से हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए थे। हाल के महीनों में, पाकिस्तान में बम हमलों के कई मामले सामने आए हैं। 

Tanuja

Advertising