संघर्षविराम उल्लंघन पर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को किया समन

Saturday, Sep 14, 2019 - 10:39 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने शनिवार को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलुवालिया को भारतीय जवानों द्वारा नियंत्रण रेखा पर कथित तौर पर संघर्षविराम उल्लंघन का विरोध जताने के लिए समन किया है। इस गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई थी।

महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलुवालिया को समन किया और नियंत्रण रेखा के निकिया और जनड्रोट सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन करने की निंदा की। फैसल ने दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर 14 सितंबर को संघर्षविराम उल्लंघन के नवीनतम मामले में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

Pardeep

Advertising