पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को तलब किया

Sunday, Sep 08, 2019 - 01:14 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर शनिवार को शीर्ष भारतीय राजनयिक को तलब किया। पाकिस्तान का कहना है कि संघर्ष विराम उल्लंघन में चार असैन्य नागरिक घायल हुए हैं।

विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया और दक्षेस मामलों के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में चार्ज डि'अफेयर्स गौरव अहलूवालिया को तलब किया और भारतीय सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के किए गए कथित संघर्ष विराम उल्लंघन की आलोचना की। फैसल ने दावा किया कि यह संघर्ष विराम उल्लंघन छह सितंबर को नियंत्रण रेखा पर खुईराता सेक्टर में हुआ।

 

Pardeep

Advertising