पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी ने लड़के-लड़कियों को लेकर जारी किया अनोखा फरमान

Monday, Sep 16, 2019 - 11:39 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी ने छात्र एवं छात्राओं को लेकर एक अनोखा ऱमान जारी किया है जिसकी सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की जा रही है। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार यूनिवर्सिटी ने कक्षाओं में लड़के-लड़कियों साथ बिठाने और उनके शैक्षिक कार्य समूह बनाने से मना करने के आदेश दिए हैं।

 

बहरिया यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रार द्वारा जारी एक अधिसूचना में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को छात्र एवं छात्राओं के अवकाश यात्राओं के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था करने और छात्र-छात्राओं के एकसाथ शैक्षिक कार्य समूह नहीं बनाने का भी निर्देश दिया गया है। इस अजीबो-गरीब अधिसूचना में विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों का यूनिवर्सिटी की एक इमारत से दूसरे इमारत तक आनाजाना भी कम करने को कहा गया है।

 

विश्वविद्यालय ने कक्षाओं के बीच छात्रों को दिए जाने वाले विराम को भी बंद करने का फैसला किया है। खबर में कहा गया कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि यह अधिसचूना देश में बहरिया विश्वविद्यालय के सभी परिसरों पर लागू होगी या यह शहर के केवल एक परिसर तक सीमित है।
 

 

Tanuja

Advertising