पाकिस्तान में लापता सामाजिक कार्यकर्ता लौटा घर

Friday, Jul 20, 2018 - 04:29 PM (IST)

लाहौरः भारत - पाकिस्तान के संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में अभियान चलाने वाला पाकिस्तान का एक लापता शांति कार्यकर्ता अपने घर लौट आया है।मीडिया में आज आई खबर में यह जानकारी दी गई। यह कार्यकर्ता सात महीने पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया था।       

भारतीय एवं पाकिस्तानी युवाओं के बीच शांति स्थापित करने के लिए चलाई गई एक पहल आगाज - ए - दोस्ती के संयोजक रजा महमूद खान को दो दिसंबर , 2017 को कुछ लोग लाहौर के मॉडल कॉलोनी आवास से कथित तौर पर अपने साथ ले गए थे। डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक पुलिस इस बारे में चुप्पी साधे हुए है कि 40 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता आखिर उन्हें कहां मिले।

खबर में बताया गया कि खान के लापता होने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं , उनके दोस्तों और परिवार ने उन्हें सकुशल वापस लाने के लिए आंदोलन किया। उन्होंने शांति और मानवाधिकारों के लिए बोलने वालों की आवाज दबाने के प्रयासों की निंदा की।  खबर में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान के हवाले से कहा गया कि पंजाब पुलिस ने 10 दिन पहले ही उनका पता लगा लिया था और फिलहाल उनकी सेहत ठीक है। 

Isha

Advertising