पाकिस्तन के कबाइली क्षेत्र में पहला प्रांतीय चुनाव शुरू

Saturday, Jul 20, 2019 - 05:21 PM (IST)

 इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से सटे पूर्ववर्ती अर्ध-स्वायत्त कबाइली क्षेत्र में शनिवार को पहला प्रांतीय चुनाव शुरू हुआ। यह क्षेत्र कभी तालिबान और अलकायदा जैसे विभिन्न आतंकवादी संगठनों का गढ़ हुआ करता था। संवैधानिक संशोधन के बाद सात जिलों वाले संघ शासित कबाइली क्षेत्र (फाटा) का मई, 2018 में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (केपी) में विलय कर दिया गया था।

फाटा के लिए केपी असेम्बली में निर्धारित की गईं 24 सीटों पर प्रशासनिक कारणों से उस साल जुलाई में आम चुनाव के साथ चुनाव नहीं हो सका था। पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार सात कबाइली जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। दो महिलाओं समेत 285 उम्मीदवार 16 सीटों के लिए चुनाव मैदान में हैं। अन्य चार सीट महिलाओं के लिए और एक सीट गैर मुसलमानों के लिए आरक्षित है।  

Tanuja

Advertising