पाकिस्तान ने अमरीकी सांसदों के समक्ष ‘भारत की दुश्मनी, कटुता’ का मुद्दा उठाया

Friday, Dec 09, 2016 - 06:20 PM (IST)

इस्लामाबाद:पाकिस्तान ने आज कहा कि विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सैयद तारिक फातेमी ने यूएस सीनेट फॉरेन रिलेशंस कमिटी को ‘‘भारत की दुश्मनी और कटुता’’ के कारण दक्षिण एशिया में शांति के ‘‘नकारात्मक परिणाम’’ के बारे में बताया।  


फातेमी ने समिति के अध्यक्ष और सीनेटर बॉब कोरकर तथा रैंकिंग सदस्य सीनेटर बेन कार्डिन से वॉशिंगटन के कैपिटल हिल में मुलाकात की।विदेश कार्यालय ने यहां बयान जारी कर कहा,‘‘भारत अधिकृत कश्मीर में बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघनों के साथ ही नियंत्रण रेखा के पास जारी तनाव के बारे में फातेमी ने सांसदों को बताया।साथ ही उन्होंने भारत की शत्रुता और कटुता के कारण दक्षिण एशिया में शांति की संभावना पर बढ़ते नकारात्मक प्रभाव के बारे में भी सांसदों को जानकारी दी।’’  
 

Advertising