मदरसे में बच्चियों का यौन शोषण करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बनाता था गंदे वीडियो

Tuesday, Apr 13, 2021 - 02:42 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान में पंजाब के चकवाल जिले में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले में एक एक मदरसे के मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। मौलाना मदरसे में पढ़ने आने वाली नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण के साथ पिछले तीन साल से इनका वीडियो भी बना रहा था। मामले की जानकारी मौलाना के एक करीबी ने पुलिस को दी। पीड़ितों की उम्र 6 से 12 साल के बीच बताई जा रही है।

 
यह घटना  चकवाल जिले के ढोक फुलारी गांव के मस्जिद की है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ितों में चार नाबालिग लड़कियां और एक लड़का शामिल है। मौलाना के साथ उसका एक करीबी भी ऐसी वारदातों में शामिल रहता था। वह अक्सर ऐसी घटनाओं का वीडियो रिकॉर्ड करता था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी एक ही मस्जिद में नियुक्त  थे जहां पिछले तीन साल से  दोनों ने कई यौन शोषण की घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों संदिग्धों ने किसी मामले को लेकर मतभेद हो गए थे जिसके बाद यौन शोषण की घटनाओं का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पुलिस के सामने आरोपी मौलाना के करतूतों की पोल खोल दी।

 
पुलिस पूछताछ  में पीड़ितों  ने बताया कि आरोपी मौलाना उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण कर चुका है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों  आरोपियों ने 6 से 9 साल की चार लड़कियों से छेड़छाड़ करने की बात कबूल की है। जिला पुलिस अधिकारी मुहम्मद बिन अशरफ ने बताया कि सभी पांच पीड़ितों की चिकित्सा जांच की गई थी। हमने फोरेंसिक लैब में डीएनए के नमूने भेजे हैं।  आरोपियों के 10 वीडियो भी बरामद किए हैं और मेमोरी कार्ड भी जब्त किए हैं। 

Tanuja

Advertising