यूक्रेन-रूस जंग में डबल गेम खेल रहा पाकिस्तान !

Thursday, Mar 09, 2023 - 02:53 PM (IST)

इस्लामाबाद: यूक्रेन-रूस जंग को लेकर पाकिस्तान डबल गेम खेल रहा है। रूस के हमले के बाद  पाकिस्तान  जुलाई 2022 से ही लगातार यूक्रेन को चुपचाप हथियारों की सप्लाई कर रहा है।  जिससे स्पष्ट है कि पाकिस्तान युद्ध में पश्चिमी देशों के साथ खड़ा है लेकिन पाकिस्तान इस बात से इंकार करता रहा है कि उसने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति की है। पाकिस्तान के विदेश प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान संघर्षों में हस्तक्षेप नहीं करता। हालांकि यह एक तरह का दिखावा है, क्योंकि पाकिस्तान का रिकॉर्ड रहा है कि वह दूसरों के युद्ध में जरूर हिस्सा लेता है।  दूसरी तरफ,  पाकिस्तान रूस से मदद ले रहा है। रूस ने पाकिस्तान को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजा है।

 

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 फरवरी को 9 जहाज रवाना हुए और 1 मार्च को ग्वादर बंदरगाह पर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन पाकिस्तान पर रूस से अच्छे संबंध रखने का दबाव बना रहा है। द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक कई पाकिस्तानी कंपनियों को अमेरिका की ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है। इन पाकिस्तानी फर्मों को मिसाइल और न्यूक्लियर से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण ब्लैकलिस्ट में डाला गया है। इस लिस्ट में किन कंपनियों को डाला गया है उसके बारे में कोई रिपोर्ट नहीं है। इस बीच अमेरिका ने यह भी कहा है कि चीनी कंपनियां जेनेटिक डेटा इकट्ठा करने और उनके विश्लेषण में शामिल हैं। 
 

Tanuja

Advertising