पाक ने गिरफ्तार किए 18 भारतीय मछुआरे

Monday, Apr 10, 2017 - 12:07 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (पी.एम.एस.ए.) ने गुजरात तट के पास 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी 3 नौकाएं भी जब्त की हैं। नैशनल फिशवर्कर्स फोरम (एन.एफ.एफ.) के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि पोरबंदर, ओखा और मंग्रोल से मछली पकड़ने की 3 नौकाओं को जब्त कर लिया गया और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आई.एम.बी.एल.) के पास से बीती रात पी.एम.एस.ए. ने 18 मछुआरों को भी गिरफ्तार कर लिया।

बता दे की  लोधारी ने बताया कि जब्त की गई  नौकाओं को कुछ दिन पहले तटीय शहर पोरबंदर से समुद्र में रवाना किया गया था। लोधारी ने बताया कि अप्रैल के महीने में ऐसी यह पहली घटना है। उन्होंने बताया कि अकेले मार्च में 231 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था और 40 नौकाएं जब्त की थीं। 

26 मार्च को पी.एम.एस.ए. ने 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और आई.एम.बी.एल. के पास 19 नौकाओं को जब्त किया था। पिछले महीने भारतीय तटरक्षक ने भारतीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ते पाए जाने पर 9 पाकिस्तानी मछुआरों को उनकी नौका के साथ पकड़ा था।

Advertising