बहन को तलाक देने पर पाकिस्तानी ने मार डाला बहनोई

Thursday, Mar 07, 2019 - 11:32 AM (IST)

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) में पुलिस ने एक पाकिस्तानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो अपने उस पूर्व बहनोई की हत्या करने के वास्ते एक यात्रा वीजा पर देश आया था जिसने उसकी बहन को तलाक दे दिया था।

खलीज टाइम्स   के अनुसार अजमान पुलिस ने कहा कि उसने 36 वर्षीय संदिग्ध को दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया जब वह हत्या के बाद यू.ए.ई. से फरार होने वाला था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने बहनोई की इसलिए हत्या करने के वास्ते पाकिस्तान से यू.ए.ई. आया था क्योंकि उसने उसकी बहन को तलाक दे दिया था।

Tanuja

Advertising