चीनी अधिकारी ने साईट पर ली पाक मजदूर की जान

Friday, May 04, 2018 - 02:36 PM (IST)

इस्लामाबादः  ब्लूचिस्तान के गद्दनी में हब पावर प्रोजैक्ट की साइट पर एक चीनी   अधिकारी द्वारा पाकिस्तानी मजदूर की हत्या का समाचार है। द नेशन के अनुसार निजी स्वामित्व वाली चीनी निर्माण कंपनी (पीईपीसी) द्वारा नियुक्त चीनी अधिकारी लाओली ने  मजदूर खालिद रिंद (20) की कथीत तौर पर जान ले ली । 

 बलूचिस्तान पुलिस ने कहा है कि रिंद के शरीर को उसके शहर मीर मुहम्मद काल्होरो भेज दिया गया है।  रिंद के रिश्तेदारों ने कहा है कि लाओली ने पहले रिंद को मिश्रण मशीन को साफ करने के लिए भेजा और फिर मशीन को चालू कर दिया, जिसमे रिंद की जान चली गई। उनका दावा है कि कंपनी के अधिकारी अब सब कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
 

Tanuja

Advertising