इस देश में 80 की उम्र में 30 की लगती हैं महिलाए, खूबसूरती देख हर कोई रह जाता है दंग

Monday, Oct 14, 2019 - 12:55 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: आज के दौर में हर कोई जवान और खूबसूरत दिखना चाहता है, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद उम्र के साथ जवानी और खूबसूरती कम होती जाती है। पाकिस्तान में एक ऐसी जगह है, जहां की महिलाएं अगर 80 साल की भी हैं, तो वे दिखने में 30-40 साल की लगती हैं। यहां की महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं कहा जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह  है कि यहां एक ओर जहां महिला 80 साल में भी बूढ़ी नहीं होती तो वहीं यहां के 90 साल के पुरुष भी पिता बन सकते हैं। हम बात कर रहे हैं, पाकिस्तान के हुंजा समुदाय की। 



लोगों की औसतन आयु होती है 120 साल
उत्तरी पाकिस्तान की काराकोरम पहाडिय़ों में स्थित हुंजा घाटी में ये लोग रहते हैं, इस जगह के लोगों की औसतन आयु 120 साल होती है। इस समुदाय के लोगों को बुरुशो भी कहते हैं, इनकी भाषा बुरुशास्की भाषा है। इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये सिकंदर महान की सेना के वंशज हैं, जो चौथी सदी में भारत आए थे। बताया जाता है कि यहां के लोग पाकिस्तान के अन्य समुदायों की तुलना में ज्यादा शिक्षित होते हैं। हुंजा घाटी के लोगों की जनसंख्या 85 हजार से भी ज्यादा है।



यहां की खूबसूरती को देखने के लिए दुनिया भर से आते हैं लोग
पाकिस्तान के पर्यटन स्थलों में हुंजा घाटी काफी मशहूर जगहों में से एक है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए दुनिया भर से कई लोग जाते हैं। हुंजा समुदाय पर काफी किताबें लिखी गई हैं, इन किताबों में सबसे ज्यादा द हैल्दी हुंजाज और द लॉस्ट किंगडम आफ द हिमालयाज काफी प्रसिद्ध किताबों में से एक है।


 

Anil dev

Advertising