सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झाडू लगा रही पाकिस्तानी आंटी का वीडियो
Wednesday, Oct 04, 2017 - 04:08 PM (IST)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में हेवर बोर्ड के सहारे घूम-घूमकर झाडू लगा रही है। जिससे उसको काफी सहूलियत मिल रही है। वीडियो को देखकर आपने भी कभी नहीं सोचा होगा कि हेवर बोर्ड का इस्तेमाल झाडू लगाने के काम में भी किया जा सकता है।
That's how we use hoverboard in Pakistan. pic.twitter.com/XC0MOpma3B
— Usama Zafar (@Usama7) October 3, 2017
जिस तरीके से आराम से इस हेवर बोर्ड पर बैठकर झाडू लगा रही है, उसे देखकर लग रहा है कि उसे इसकी आदत है। इस स्मार्ट क्लिनिंग के अप्रोच को लेकर पाकिस्तानी खुद गर्व कर रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फेसबुक, ट्विटर, व्हॉटसेप हर जगह ये वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।