पाक-अफगान सीमा पर बंद हुआ फ्रेंडशिप गेट, दोनों देशों के हजारों नागरिक फंसे

Monday, Oct 15, 2018 - 03:53 PM (IST)

क्वेटाः पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर रविवार को दोनों देशों के जवानों के बीच हुई फायरिंग  के बाद सीमा पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलीबारी के बाद पाकिस्तान ने चमन के पास सीमा पर फ्रेंडशिप गेट बंद करने का फैसला किया है  जिसके बाद दोनों देशों के हजारों नागरिक फंसे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पाक-अफगान सैनिकों ने रविवार को चमन शहर से 60 किमी उत्तर की ओर सीमा पर गोलीबारी की। पाक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तंदह दारा सरोचन इलाके में सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अफगान सैनिकों ने पाक सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पाक सैनिकों ने भी फायरिंग की।

सूत्रों के मुताबिक, अफगान सैनिकों ने गोलीबारी से पहले पाक सुरक्षाबलों पर टिप्पणी भी की। चमन में एक स्थानीय पत्रकार ने डॉन न्यूज को बताया 'करीब पांच घंटे तक ये गोलीबारी जारी रही।' अधिकारियों ने कहा 'देर शाम को गोलीबारी बंद हो गई। लेकिन, अभी भी सीमा पर तनाव की स्थिति है। 

Tanuja

Advertising