पाकिस्तान ने 55 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Monday, Nov 13, 2017 - 12:34 AM (IST)

कराची: पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजैंसी (पी.एम.एस.ए.) ने देश की जल सीमा में कथित तौर पर मछली पकडऩे के लिए 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।

पी.एम.एस.ए. के एक प्रवक्ता ने बताया कि 4 दिवसीय अभियान (बुधवार से शनिवार के बीच) में पी.एम.एस.ए. ने मछली पकडऩे वाली 9 भारतीय नौकाएं जब्त कीं। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय मछुआरों की नौकाएं पकडऩे के लिए स्पीड बोट की तैनाती की गई थी। पाकिस्तान की जल सीमा में अवैध रूप से मछली पकडऩे के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Advertising