पाक ने 29 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Thursday, Apr 27, 2017 - 05:45 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तानी रेंजरों ने देश की समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 29 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी 5 नावों को भी जब्त कर लिया है।

हिरासत में लिए गए मछुआरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पिछले साल भी 100 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने हिरासत में लिया था और उनकी 19 नावों को भी जब्त कर लिया था।

Advertising