पाकिस्तान सेना पूर्वी सीमा पर खतरे से निपटने के लिए है तैयार: बाजवा

Friday, Nov 17, 2017 - 10:41 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि सेना भारत से लगती नियंत्रण रेखा समेत अपनी पूर्वी सीमा पर किसी भी तरह के निरंतर खतरे से निबटने के लिए हमेशा तैयार है। 

सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि सेना प्रमुख ने शुक्रवार को रावलपिंडी कोर मुख्यालय का दौरा किया जहां उन्हें नियंत्रण रेखा, वास्तविक नियंत्रण रेखा की वर्तमान स्थिति और संचालन तैयारियों के बारे में बताया गया।

आईएसपीआर ने कहा, ‘‘भारत के (कथित) संघर्षविराम उल्लंघन पर जवाब पर संतोष प्रकट करते हुए बाजवा ने कहा कि एलओसी .एलएसी समेत हमारी पूर्वी सीमा पर निरंतर खतरे के खिलाफ जवाब के लिए हमारी तैयारी में कोई कमी नहीं हो सकती है।’’ इस बीच अफगान मामलों पर चीन के विशेष दूत डेंग जिजुन ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में आज बाजवा से भेंट की।  
 

Advertising