पाकिस्तानः चिलास शहर में एक घर की छत ढहने से 9 लोगों की मौत

Sunday, Oct 09, 2022 - 11:11 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थित चिलास शहर में रविवार को एक घर की छत ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

पुलिस ने मीडिया को बताया कि शहर के बोनारदास इलाके में तड़के हुई इस घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार छत ढहने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बचावकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने शवों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक महिला, चार बेटे और चार बेटियां शामिल हैं।

Pardeep

Advertising