पाकिस्तान: बंदूक की नोंक पर 13 साल की हिंदू बच्ची का अपहरण, जबरन कराया धर्म परिवर्तन
punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 12:11 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के घोटकी जिला स्थित दहारकी टाउन के भारचुंडी शरीफ के प्रबंधन ने एक हिंदू लड़की को कंधकोट काश्मोर जिले की तंगवानी पुलिस को सौंपा है। कुछ दिन पहले लड़की का अपहरण कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। लड़की माता-पिता ने बताया कि उसकी उम्र करीब 13 साल है। वहीं बच्ची के वकील सईद अहमद बिजारानी ने बताया कि लड़की की तरफ से कोर्ट में बयान दर्ज करवाए गए हैं।
वकील ने बताया कि लड़की ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अब उसका नया नाम उम्मे हिना हो गया। सिविल जज मुनव्वर हुसैन पीरजादा के आदेश पर कड़ी सुरक्षा के तहत नाबालिग को 24 घंटे के लिए शेल्टर होम में रखा है। पिछले हफ्ते बंदूकधारी लोगों ने तंगवानी टाउन के जारवार स्थित हिंदू परिवार पर हमला किया और बंदूक की नोक पर उनकी नाबालिग का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज लिया। अब लड़की को बरामद किया गया है लेकिन उसका धर्म परिवार्तन करा दिया गया।