मां ने मोबाइल देने से किया मना तो 12 साल के लड़के ने दे दी जान

Thursday, Apr 04, 2024 - 01:58 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान के रायविंड शहर में  मोबाइल के लिए एक 12 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली। दरअसल लड़की की मां ने उसे फोन देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद लड़के ने दीवार पर बांस के खंभे से बंधी रस्सी का इस्तेमाल कर खुद को फंदा लगा लिया।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़के की मां ने बताया कि उसके बेटे ने  उससे फोन मांगा  तो उसने फोन देने से मना कर दिया और वो पड़ोसी के घर चलीं गईं। जब वो घर वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि उनका बेटे का शव छत से लटका हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से सबूत जुटा रही है।

Tanuja

Advertising