पाकिस्तान: बलूचिस्तान की कोयला खदान में दम घुटने से 11 श्रमिकों की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 11:34 PM (IST)

कराचीः पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहर संजादी कोयला खदान में सोमवार को दम घुटने से कम से कम 11 श्रमिकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांत के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल घानी ने पुष्टि की कि खदान में घातक मीथेन गैस के कारण दम घुटने से 11 श्रमिकों की मौत हो गयी। संजादी क्वेटा से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। 

घानी ने कहा, ''सभी श्रमिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात के रहने वाले थे। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें दफनाने के लिए उनके गृहनगर भेजा जाएगा।'' पाकिस्तान में खनन कार्य खतरनाक कार्य स्थितियों के लिए बदनाम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News