भारत पर परमाणु हमले की फिराक में था पाकिस्तान का पूर्व सैन्य तानाशाह मुशर्रफ

Thursday, Jul 27, 2017 - 10:31 PM (IST)

दुबई: जापान के एक अखबार ने दावा किया है कि पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ भारत पर परमाणु हथियारों से हमला करना चाहता था। हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से डरकर अपनी मंशा को आगे नहीं बड़ा सका।

 जापानी अखबार दैनिक 'मैनिची शिम्बुन' के अनुसार, मुशर्रफ (73) ने यह भी याद किया कि कैसे वह कई रात सो नहीं पाए और खुद से यह सवाल करते रहे कि क्या परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे या परमाणु हथियारों की तैनाती कर सकते हैं।
 

मुशर्रफ ने खुलासा किया कि 2001 में भारतीय संसद पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पैदा होने के बीच उन्होंने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में विचार किया, लेकिन प्रतिक्रिया के डर से ऐसा नहीं करने का फैसला किया।
 

पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति के हवाले से अखबार ने कहा कि 2002 में तनाव चरम पर था और ऐसा खतरा था कि परमाणु हथियारों की दहलीज लांघी जा सकती थी।उस समय मुशर्रफ ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि वह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना को खारिज नहीं करते हैं।
 

बहरहाल, मुशर्रफ ने यह भी कहा कि उस वक्त भारत और पाकिस्तान दोनों के परमाणु हथियार उनकी मिसाइलों के साथ नहीं लगे थे, इसलिए ऐसे किसी कदम में एक या दो दिन का समय लग सकता था।
 

Advertising