पाक सीनेट ने ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण विधेयक किया पारित

punjabkesari.in Wednesday, Mar 07, 2018 - 09:33 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने बुधवार को ट्रांसजेंडरों के अधिकारों के संरक्षण के लिए एक ऐतिहासिक विधेयक पारित किया। इसमें रूढिवादी मुस्लिम बहुल देश में उन्हें अपने ङ्क्षलग निर्धारण का अधिकार भी शामिल है। 

सीनेटर करीम ख्वाजा द्वारा पेश ट्रांसजेंडर (अधिकार संरक्षण) विधेयक 2017 को संसद के ऊपरी सदन में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। अगर यह विधेयक कानून बन पाता है तो यह ट्रांसजेंडरों को अपने लिंग का निर्धारण करने तथा सरकारी कार्यालयों में इसके आधार पर पंजीकरण का अधिकार देगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News