पाकिस्तान ने CPEC प्रोजैक्ट से Lt.Gen बाजवा को हटाया, खालिद मंसूर नए प्रमुख नियुक्त

Wednesday, Aug 04, 2021 - 10:25 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने 60 अरब डॉलर की लागत वाली चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की कोशिश के तहत मंगलवार को लेफ्टिनेंट आसिम बाजवा को हटाकर उनकी जगह खालिद मंसूर को CPEC का प्रमुख नियुक्त किया। प्रधानंमत्री कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार खालिद मंसूर तत्काल प्रभाव से CPEC विषयक प्रधानमंत्री के विशेष सहायक नियुक्त किए गए हैं।

 

यह नियुक्ति मानद होगी। कॉरपोरेट क्षेत्र में चार दशक का अनुभव रखने वाले मंसूर अब बाजवा की जगह लेंगे जो पाकिस्तान की सेना से सेवानिवृति के बाद 2019 में CPEC के प्रमुख नियुक्त किए गए थे। पाकिस्तानी मीडिया ने पूर्व में खबर दी थी कि पाकिस्तान में CPEC की कुछ परियोजनाओं की धीमी गति से चीन खुश नहीं है। दूसरा, हाल ही में CPEC से जुड़े कई चीनी नागरिकों पर हमले किए गए।

 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के झिनजियांग प्रांत से जोड़नेवाला CPEC चीन की महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एवं रोड इनिशिएटिव’ के तहत अहम परियोजना है। भारत CPEC को लेकर चीन के समक्ष विरोध दर्ज कराता रहा है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है।

 

Tanuja

Advertising