पाक सेना ने पहले सिख अफसर को दी शादी की बधाई, लोगों ने लगा दी क्लास

Monday, Dec 04, 2017 - 05:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान आर्मी के पहले सिख अफसर मेजर हरचरण सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। मेजर ने पाकिस्तान के हसन अपदल स्थित पंजा साहिब गुरुद्वारे में पत्नी के साथ फेरे लिए। इस शादी में पाक आर्मी के चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। हरचरण सिंह साल 2007 से सेना के उच्च पद पर तैनात हैं।

 


वहीं इस मौके पर पाकिस्तान आर्म्ड फोर्स के आधिकारिक प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने हरचरण सिंह को विवाह की शुभकामाएं दी। उन्होंने सिंह और उनकी पत्नी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये आर्मी की एकता का प्रतीक है, पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों का सम्मान करता है। आसिफ के इस ट्वीट पर यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि उन्हें अल्पसंख्कों के साथ पाकिस्तान के आला नेताओं का भी सम्मान करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि प्लीज पाकिस्तान के नेताओं का भी सम्मान कीजिए। उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार कीजिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर हम मुशर्रफ जैसे लोगों का लंबे समय तक सम्मान कर सकते हैं तो किसी सामान्य सरकार का सम्मान क्यों नहीं कर सकते हैं?

 

Advertising