''ही'' और ''शी'' नहीं बल्कि अब एक-दूसरे को एेसे पुकारेंगे ऑक्सफोर्ड के स्टूडैंट्स

Tuesday, Dec 13, 2016 - 12:02 PM (IST)

लंदनः ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लिंग भेद खत्म करने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल शुरू की गई है। इसके मुताबिक अब स्टूडैंट्स एक-दूसरे को 'ही' और 'शी' नहीं बल्कि 'झी' कहकर संबोधित किया करेंगे। इसका मकसद लड़का और लड़की के भेद को खत्म करना है। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के जानेमाने संस्थान के द्वारा अपने स्टूडैंट्स के लिए नई गाइड लाइन जारी की गई है।

यूनिवर्सिटी का मानना है कि ऐसा करने से ट्रांसजेंडर स्टूडैंट्स असहज महसूस नहीं करेंगे। आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड बिहेवियर कोड के अंतर्गत पहले से इस बात का उल्लेख है कि कोई भी व्यक्ति ट्रांसजेंडर स्टूडैंट्स  के लिए अनर्गल टिप्पणी नहीं कर सकता। ऐसा ही एक कदम कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भी उठाया गया है।

स्टूडैंट्स को उम्मीद है कि यह प्रयास आने वाले समय में लैक्चर्स और सैमीनार्स के दौरान भी देखने को मिलेगा। 

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के किंग्स कॉलेज में पढ़ने वाले के ट्रांसजेंडर स्टूडैंट फ्रैंकी सिजंस ने कहा 'जैंडर न्यूट्रल उच्चारण बहुत ही अच्छा कदम है। यह तो लैक्चर्स में भी होना चाहिए।'

पिछले महीने ही ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऐसा कदम उठाने वाले पहले संस्थान में शुमार हो गया है। यहां लिंग भेद को समाप्त करने के लिए ऐसा प्रयास किया जा रहा है। सैंट कैथरीन कॉलेज को उम्मीद है कि पूरी यूनिवर्सिटी में इस तरह के प्रयास को अपनाया जाएगा। साथ ही मेल और फीमेल के लिए शौचालय के नए साइन भी बनाए जाएंगे।

 

Advertising