चीन में ढही बांध की दीवार,सैंकड़ों लोग निकाले सुरक्षित

Saturday, Aug 12, 2017 - 06:52 PM (IST)

बीजिंग: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण एक बांध की दीवार ढह जाने से मध्य चीन के एक गांव से 700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

हुनान प्रांत में कल से भारी बारिश हो रही है।युयांग काउंटी के एक गांव में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक बांध के फाटक जाम हो गए जिससे बांध में पानी बढ़ गया और उसकी एक दीवार ढह गई। यह जानकारी स्थानीय सरकार ने दी।सरकारी शिन्हुआ संवाद समिति ने खबर दी कि कई दर्जन घरों में पानी घुस गया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि सभी ग्रामीणों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया।  

Advertising