भूमध्यसागर से स्पेन जाने की कोशिश करते 458 शरणार्थी बचाए

Wednesday, Aug 08, 2018 - 12:38 PM (IST)

मैंड्रिडः मोरक्को से स्पेन जाने की कोशिश कर रहे करीब 400 से अधिक शरणार्थियों को भूमध्यसागर में बचाया गया।

स्पेन के तटरक्षक बल ने टि्वटर पर बताया कि कल 9 नौकाओं में 13 बच्चों समेत 458 लोगों को जिब्राल्टर जलड़मरूमध्य और अलबोरान सागर से बचाया गया। स्पेन में बड़ी संख्या में शरणार्थी आने लगे हैं। इस साल अभी तक 23,000 लोग समुद्र मार्ग से स्पेन पहुंच चुके हैं। 

Tanuja

Advertising