यूक्रेन की सीमा के पास 1,30,000 से अधिक रूसी सैनिकों की तैनाती: अमेरिका

Monday, Feb 14, 2022 - 02:25 AM (IST)

मॉस्कोः यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा कुछ दिनों के भीतर रूस द्वारा आक्रमण करने की चेतावनी को तूल नहीं देने के बीच रविवार को अमेरिका ने यूक्रेन सीमा के पास रूसी सैनिकों की संख्या में इजाफा होने के संबंध में चेतावनी दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को जेलेंस्की के साथ करीब 50 मिनट तक बात की और उन्हें समर्थन की प्रतिबद्धता दोहराई। 

वहीं, नाम नहीं बनाते की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों की एक लाख की संख्या के अपने दावे में सुधार करते हुए रविवार को 1,30,000 से अधिक सैनिकों का जमावड़ा होने का दावा किया है। अमेरिका ने रविवार को चेतावनी दी कि और अधिक संख्या में रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास जमा हो रहे हैं और कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। 

Pardeep

Advertising