रूस के कॉलेज में गोलीबारी से 1 की मौत, हमलावर ने भी की आत्महत्या

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 12:22 PM (IST)

 ब्लागोवेस्चेन्स्क:  रूस में अमरु ओबलास्ट के ब्लागोवेस्चेन्स्क शहर में बुधवार को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया और तीन अन्य को घायल कर दिया। हमलावर ने भी बाद में स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोटरं के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुयी है और दो किशोर समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

 

बाद में हमलावर ने भी स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में बताया कि आत्महत्या करने वाला देश का नागरिक था। उसका नाम नागरिक रजिस्टर में दर्ज है। इस बीच कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर घटना के दो वीडियो फुटेज जारी किए हैं।

 

एक में घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा एक शख्स दिख रहा है और दूसरे में पुलिस का एक वाहन कॉलेज के सामने खड़ा दिख रहा है। आपात केन्द्र के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा,‘‘कॉलेज में गोलीबारी हुयी है और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है। उन्होंने हालांकि घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News