चीन में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, 6 लापता

Wednesday, Jul 24, 2019 - 04:41 PM (IST)

बीजिंगः  चीन के गुझाऊ प्रांत में दो स्थानों पर भूस्खलन होने से11 लोगों  की मौत हो गई और 6 अन्य लापता हो गए। स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हेझांग काउंटी में एक गांव में निर्माणाधीन स्थल के पास भूस्खलन हुआ।

उन्होंने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। शहर के प्रचार विभाग के अनुसार कल शाम लियूपनशुई शहर के एक गांव में भूस्खलन की दूसरी घटना में 20 से अधिक घर जमीदोज़ हो गये। इस हादसे के बाद बचावकर्मी घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे। कल रात एक बजे तक कम से कम 10 लोगों को बचा लिया गया।

Tanuja

Advertising