अमेरिका के मिनेसोटा में बार में गोलीबारी में एक की मौत, 14 घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 01:11 AM (IST)

सेंट पॉलः अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के सेंट पॉल स्थित एक बार में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक युवती की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेवेंथ स्ट्रीट ट्रक पार्क बार में रविवार तड़के गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से प्रतीत होता है कि कई लोग गोलीबारी करने में संलिप्त थे। गोलीबारी के बाद एक अस्पताल में इलाज करा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

सेंट पॉल पुलिस विभाग ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद तीनों पर मुकदमा चलाया जाएगा। उन पर अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। ‘स्टार ट्रिब्यून' ने खबर दी कि एक युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है और वह शहर में इस वर्ष गोलीबारी की घटना की 32वीं शिकार है। लिंडर्स ने कहा कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए पुलिस विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News