बांग्लादेश में BNP की प्रस्तावित रैली से पहले झड़प में एक व्यक्ति की मौत

Thursday, Dec 08, 2022 - 11:04 AM (IST)

ढाका: बांग्लादेश के मुख्य विपक्षी दल BNP की ढाका में शनिवार को प्रस्तावित रैली से पहले पार्टी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प में बुधवार को कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘झड़प में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है।'' सरकारी ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) के कर्मचारियों ने संवाददाताओं को बताया कि विपक्षी दल के कई कार्यकर्ताओं का उपचार किया जा रहा है।

 

हिंसा स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विपक्षी दलों के समर्थकों ने देसी बम फेंके और पथराव किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने रबड़ की गोलियां चलाईं। बीएनपी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दोपहर में उनकी शांतिपूर्ण रैली पर हमला किया, जब कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हो रहे थे। पार्टी ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में कम से कम दो कार्यकर्ता मारे गए। ढाका रैली से पहले बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) समूचे देश में कई शांतिपूर्ण सभाएं आयोजित कर रही है। 

Tanuja

Advertising