लादेन के बेटे की निजी जिंदगी का खुला नया राज, जानकर रह जाएंगे हैरान (देखें photos)

Thursday, May 03, 2018 - 03:36 PM (IST)

लंदनः पूरी दुनिया में दहशत मचाने वाले आतंकवादी संगठन अलकायदा का प्रमुख खूंखार खूंखार ओसामा बिन लादेन अपनी  मौत के 7 साल भी सुर्खिंयां बटोर रहा है। इसकी वजह है उसका परिवार जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहा है। सबसे ज्यादा खबरें ओसामा के  बेटे उमर बिन लादेन को लेकर आती रहती हैं । इस बार भी उमर की निजी जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला राज सामने आया है जिसे जानकर आफ भी हैरान रह जाएंगे।

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उमर ने अपने से 25 साल बड़ी ब्रिटिश महिला से शादी की थी। उसकी वाइफ ओसामा से भी उम्र में एक साल बड़ी थी। उमर की शादी की खबरें साल 2007 में ब्रिटिश मीडिया के जरिए सामने आईं थीं। तब उमर की उम्र 27 साल और उसकी वाइफ जेन की उम्र 51 साल थी। वजेन फिलिक्स ब्राउन ब्रिटेन के चेशायर शहर से हैं और उनकी मुलाकात लादेन के बेटे से उमर से मिस्र में हॉलिडे एन्जॉय करने के दौरान हुई थी।
उमर की वाइफ जीना ने बताया था कि दोनों ने अप्रैल 2007 में इस्लामी विधि-विधान से शादी की है और दोनों बहुत खुश हैं।  शादी के बाद जेन ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम भी बदलकर जीना महमूद रख लिया था।  जेन ने बताया था कि उन्होंने अपनी शादी को इसलिए दुनिया से छिपाकर रखा, क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि उनकी फैमिली को बदनामी का सामना करना पड़े। 

 शादी के बाद जेन ने कहा था कि वो उमर से इतना प्यार करती हैं कि उन्होंने बिन लादेन परिवार से संबंध जोड़ने के बाद होने वाले नतीजों की भी परवाह नहीं की।शादी के बाद उमर और जेन दोनों अलग-अलग रह रहे थे। जेन ब्रिटेन के चेशायर में रह रही थीं। वहीं उमर कतर में रह रहा था।   जेन ने उमर के लिए ब्रिटेन का वीजा लेने की बहुत कोशिश की, लेकिन फैमिली बैकग्राउंड के चलते वीजा नहीं मिल सका। 

जेन ने बताया था कि दूर रहने के बावजूद वो दोनों बहुत खुश थे। वो दोनों रोज फोन और इंटरनेट के जरिए घंटों आपस में बात किया करते थे। दोनों ने 2010 में सेरोगेसी से एक बच्चे के जन्म की भी प्लानिंग कर ली थी, लेकिन एक के बाद एक चार बार IVF ट्रीटमेंट फेल हो गया।  इसी बीच जेन के उमर से तलाक मांगने की खबरें मीडिया में आईं।

जेन ने कहा था उमर की मानसिक हालत ठीक नहीं है ऐसे में वो उसके साथ नहीं रह सकती।
 इसके बाद 2015 फिर खबरें आईं कि दोनों खुशहाल मैरिड लाइफ जी रहे हैं। हालांकि, किस देश में रह रहे हैं इसका पता नहीं चला। पर इसके कुछ ही वक्त बाद कतर की गल्फ न्यूज ने दोनों के डिवोर्स की बात कंफर्म कर दी। रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों के बीच सेरोगेट बच्चे के अडॉप्शन को लेकर विवाद था, जिसके चलते शादी टूटी।

 

Tanuja

Advertising