क्रिसमस की तैयारियों में लगा ओबामा परिवार

Thursday, Dec 01, 2016 - 02:01 PM (IST)

वॉशिंगटन:अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा का कार्यकाल जनवरी माह में समाप्त होने जा रहा है।व्हाइट हाउस में आखिरी बार क्रिसमस सैलिब्रेट करने के लिए पूरा ओबामा परिवार तैयारियों में लगा हैं।प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने क्रिसमस सैलिब्रेशन के लिए अपनी टीम के साथ मिल 6 माह पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।

मिशेल ओबामा ने व्हाइट हाउस में कुल 63 क्रिसमस ट्री लगवाए और सैन्यकर्मियों के परिवार को आधिकारिक तौर पर व्हाइट हाउस की सजावट दिखाई।पूरी इमारत में दरवाजें से लेकर कमरों तक सजावट की कुल 65 हजार चीजों का इस्तेमाल किया गया है।व्हाइट हाउस के ब्लू रूम में आधिकारिक क्रिसमस ट्री रखी है जिसकी ऊंचाई 18 फीट है।ऐसा अनुमान है कि छुट्टियों के समय कुल 68 हजार लोग यह सजावट देख सकेंगे।

Advertising